April 17, 2026

NEWS TEL

NEWS

विहिप ने दिया हिन्दू हितों की रक्षा के लिए साकची गोलचक्कर पर धरना

1 min read

जमशेदपुर : हिन्दू हितों की रक्षा करने की मांग को लेकर रविवार को विहिप की ओर से साकची गोलचक्कर पर एक दिवसीय धरना दिया गया। सभी ने हिदुओं पर दर्ज किए गए मुकदमों को वापस लेने की भी मांग जिला प्रशासन से की। विहिप के सनातन पांडेय ने कहा कि इस साल नवरात्र पर कई पूजा समितियों के सदस्यों पर झूठे मामले दर्ज के गए हैं। उसके खिलाफ ही विहिप की ओर से आंदोलन किया जा रहा है। आज जो स्थिति शहर में उत्पन्न हो गई है उसके हिसाब से हिन्दुओं को अपना पर्व-त्योहार भी नहीं मनाने दिया जाएगा। भाजपा नेता अभय सिंह ने कहा कि राज्य सरकार के इशारे पर ही हिंदुओं पर झूठे मुकदमे दायर किये जा रहे हैं। धर्मांतरण, लव जिहाद जैसे मुद्दे राज्य में चरम सीमा पर है। इसे रोकने के दिशा में कोई कार्य राज्य सरकार की ओर से नहीं किया जा रहा है। विहिप की ओर से धरना देकर सरकार की गलत नीतियों का विरोध किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.