February 27, 2026

NEWS TEL

NEWS

भाजपा ने मनाई महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती, स्थानीय उत्पादकों को किया गया सम्मानित

जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी देश के दूसरे प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती को पूरे श्रद्धाभाव से मनाया। शनिवार को भाजपा उलीडीह मंडल एवं आजाद नगर मंडल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाजपा महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने मानगो स्थित गांधी मैदान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। वहीं, लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस दौरान देश के जनजातीय कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा विशेष रूप से शामिल हुए और उन्होंने गांधीजी के विचारों को अपनाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि गांधी एक व्यक्तित्व ही नहीं अपितु एक विचार है, एक विराट दर्शन है। भारत के प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर भारत बनाने को लेकर संकल्पित हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी के पास हुनर है, इन हुनरमंद हाथों को संवार कर स्वावलंबी बनाना ही आत्मनिर्भर भारत का लक्ष्य है। सबका साथ, सबका विकास और सब के प्रयास से ही भारत विश्व की महाशक्ति बनेगा। इस दौरान भाजपा मानगो मंडल द्वारा ‘वोकल फ़ॉर लोकल’ के जरिए स्थानीय उत्पाद को बढ़ावा देने वाले शहर के उत्पादकों को पार्टी की ओर से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा एवं जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो ने उन्हें अंग वस्त्र एवं पुष्प कुछ भेंट कर सम्मानित किया तथा आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में उनके योगदान के प्रति आभार जताया। इस दौरान सांसद विद्युत वरण महतो ने स्वदेशी उत्पाद के अधिक इस्तेमाल और इसे प्रोत्साहित करने का आह्वान किया।

इन्हें किया गया सम्मानित:
शिव प्रकाश शर्मा को चाय उत्पाद के लिए, मूर्तिकार अजय कुमार वर्मा, संध्या नंदी को पशुपालन, कामेश्वर शर्मा को ठोंगा निर्माण करने, हरीश चौधरी को दुग्ध उत्पादन, आशा देवी को वस्त्र निर्माण निर्माण ,नरेश यादव को लड्डू विक्रेता, मूर्तिकार नारायण चंद्रपॉल एवं चित्रकार कैलाश चंद्र दास।

इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव, राजकुमार श्रीवास्तव, विनोद सिंह, नंद जी प्रसाद, अनिल मोदी, संजीव सिन्हा,ब बुआ सिंह, राजीव सिंह, मंजीत सिंह, जितेंद्र राय, बिनोद राय, अमरेंद्र पासवान, फातिमा शाहीन, नारायण पोद्दार, कौस्तुव राय, दशरथ चौबे, जटाशंकर पांडेय, धर्मेंद्र कुमार, सुखदेव गिरी, प्रोफेसर यूके सिंह, कामेश्वरी शर्मा, गंगा प्रसाद साहू व अन्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.