February 27, 2026

NEWS TEL

NEWS

क्राइम : नहीं थम रहा चोरी लोग परेशान कैसे मिलेगा निजात : विकास सिंह

जमशेदपुर : मानगो संकोसाई रोड नंबर 1 के श्याम नगर में उमेश कुमार गुप्ता के घर में बीती रात हुई चोरी। सूचना मिलने पर मौके में पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह । बीती रात दो युवक चोरी करने उमेश गुप्ता के घर में बगल के खाली मकान के छत से होते हुए घुस कर रखे हुए छोटे बक्से जिसमें नगद ₹7000 और जरूरी कागजात थे एवं एंड्राइड मोबाइल चोरी करके भागने लगे। इसमें उमेश कुमार गुप्ता की पत्नी की नींद टूट गई उसने चोर को देख लिया चोर बचने के लिए छत के ऊपर से कूद कर भाग गए । कूदने के क्रम में चोरी का एंड्राइड मोबाइल गिर गया। एंड्राइड मोबाइल उमेश कुमार गुप्ता को मिल गया।

विकास सिंह ने कहा की चोरी की घटना थमने का नाम नहीं ले रही है। मामला रात्रि 12:30 बजे का है। स्थानीय लोगों ने 100 नंबर में डायल कर पीसीआर को बुलाया था पीसीआर और थाने में समन्वय नहीं हो पाने के कारण थाने को चोरी की सूचना प्रातः 10:00 बजे तक नहीं मिली थी । स्थानीय लोगों ने थाने की सूचना दी । मौके में मुख्य रूप से विकास सिंह के साथ राजेश साहू दुर्गा गुप्ता,विजय प्रसाद, राम सिंह कुशवाहा, मनोज ओझा , सत्यनारायण प्रसाद उपस्थित थे,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.