एक दिवसीय फुटबॉल : राजभासा विजेता जवाय उपविजेता
1 min readचाकुलिया : चाकूलिया प्रखंड के जामुआ पंचायत के सनघाटी गांव में वीर सिदो कान्हू क्लब के द्वारा एक दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बहरागोड़ा के स्थानीय विधायक समीर मोहन्ती ने कार्यकर्म में पहुँचकर। फाइनल में दोनों टीम के खिलाड़ी से परिचय प्राप्त किया और दोनों टीम को बधाई दी। फाइनल में विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कार वितरण किया इस दौरान झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष साहेबराम मंडी उपाध्यक्ष बलराम महतो, जामुआ मुखिया प्रभाष हांसदा, करुनामय महतो, कनाई लाल हांसदा, सुनाराम हेम्ब्रम, कमिटी सदस्य राजेन्द्र हेम्ब्रम, दुर्गा सोरेन, राजा राम हांसदा, रायसेन हांसदा,गुरुचरण हांसदा, कालीचरण हांसदा, शुरु हांसदा उपस्थित थे। इस खेल में कुल 16 टीम ने भाग लिया था।
पुरस्कार वितरण इस प्रकार है:-
1st राजभासा फुटबॉल टीम-6000रु
2nd जवाय फुटबाल टीम-4000रु
3th कुमांग फुटबॉल टीम-2500रु
4th कसीडीही फुटबॉल टीम-2500रु