पोलैंड में वर्ल्ड यूथ आर्चरी चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करने के बाद रांची लौटने पर तीरंदाज कोमोलिका बारी और कोच पूर्णिमा का रांची एयरपोर्ट पर शानदार स्वागत
राँची: पोलैंड में वर्ल्ड यूथ आर्चरी चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करने के बाद रांची लौटने पर तीरंदाज कोमोलिका बारी और कोच पूर्णिमा का रांची एयरपोर्ट पर शानदार स्वागत किया गया। रांची एयरपोर्ट पहुंचने पर अपनी जीत से उत्साहित कोमोलिका ने बैग से निकालकर अपने दोनों गोल्ड लोगों को दिखाया। कोमोलिका ने कहा कि पोलैंड में जीत से उसका उत्साह बढ़ा है। और अब वह वर्ल्ड सीनियर आर्चरी चैंपियनशिप की तैयारी में जुट गई हैं। तीरंदाज कोमोलिका बारी ने पोलैंड में व्यक्तिगत स्पर्धा और मिक्स डबल्स में दो गोल्ड जीते हैं। इससे पहले पेरिस वर्ल्ड कप तीरंदाजी चैंपियनशिप में भी महिला टीम में शामिल कोमोलिका बारी ने गोल्ड जीता था।