मुख्यमंत्री सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स इंडिया इंडेक्स और मल्टीडाईमेंशनल प्रोवर्टी इंडेक्स विषय पर राज्यस्तरीय कार्यशाला आयोजित
राँची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स(एसडीजी) इंडिया इंडेक्स और मल्टीडाईमेंशनल प्रोवर्टी इंडेक्स विषय पर आयोजित राज्यस्तरीय कार्यशाला में शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा दुनिया के 193 देशों ने सर्वसम्मति से सतत विकास 2030 के झंडे को अपनाया है और इसी को लेकर विभिन्न राज्यों में ही कार्यशाला आयोजित है झारखंड प्रदेश में यह कार्यशाला एक बार नहीं कई बार होने की आवश्यकता है राज्य के विकास की गति को देखकर और देश में हमारा स्थान को देखकर लगता है कार्यशाला उचित रूप से आवश्यक है। इससे राज्य में कैसे भुखमरी समाप्त की जाए सभी को शिक्षा स्वास्थ्य कैसे उपलब्ध कराए जाए, स्वच्छ पेयजल कैसे उपलब्ध कराया जाए लोगों की आय में कैसे बढ़ोतरी हो इसपर बात होगी।