हमारी नियुक्ति अभिलंब की जाए या इच्छा मृत्यु दी जाए : प्रदर्शनकारी
राँची : झारखंड राज्य सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के मंत्री मिथिलेश ठाकुर के आवास के समक्ष हाई स्कूल इतिहास और नागरिक शास्त्र के अनुशंसित अभ्यर्थियों के द्वारा अपनी एकमात्र मांग को लेकर प्रदर्शन के माध्यम से आग्रह किया इस प्रदर्शन में अभ्यर्थियों के हाथ में अपनी मांग का बैनर के साथ सर्वोच्च न्यायालय के जजमेंट का आर्डर भी था। इस प्रदर्शन के माध्यम से अभ्यर्थियों की एक मात्र मांग मंत्री और झारखंड सरकार से यह है कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीजीटी के अभ्यर्थियों के नियुक्ति की रास्ता साफ हो गई है पर मौजूदा राज्य सरकार के द्वारा इनकी नियुक्ति की पहल अभी तक नहीं की गई है इन अभ्यर्थियों का कहना है कि हमारी नियुक्ति अभिलंब की जाए।