September 16, 2025

NEWS TEL

NEWS

शहर में पुलिस का अपराधियों जैसा कारनामा सरकार के लिए दुर्भाग्यपूर्ण : कन्हैया सिंह

जमशेदपुर : आजसू जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बयान जारी कर कहा कि जिले के पुलिसियागिरी भी अपराधियो जैसा बर्ताव करने लगे है , एक तरफ जहां प्रशासन ने इस जिले का नाम रौशन किया है। यहां तक कि यहां के पुलिस अधिकारी राष्ट्रपति पुरस्कार से भी पुरस्कृत हुए है। वही हाल के दिनों में जो पुलिस के द्वारा घटना प्रकाश में आई है। चाहे उलीडीह में टाइगर जवानों के द्वारा पिटाई या बिरसानगर में पुलिस अधिकारी द्वारा यौन शोषण का मामला हो या आज मानगो सब्जी बाजार में घटित घटना शहर को शर्मसार कर दिया है और अबतक राज्य सरकार द्वारा कोई ठोस कदम नही उठाना यह साबित करता है कि राज्य के पुलिस सरकार के हाथों में नही बल्कि सरकार पुलिस के सामने घुटने टेक दिया है, हेमन्त सरकार अगर पुलिसिया लगाम लगाने में असमर्थ है तो इस्तीफा दे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.