रथयात्रा ना निकला हो लेकिन श्रद्धा विश्वास उल्लास मंदिर में जाकर मत्था टेकने के लिए मजबूर कर दिया
जमशेदपुर : प्रभु जगन्नाथ की रथ यात्रा के शुभ अवसर में बाराद्वारी क्षेत्र गांधी आश्रम में प्रभु के रथ यात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित भाजपा नेता अभय सिंह ने कहा कि प्रभु जगन्नाथ जी से कामना की कि जिस प्रकार कलयुग में आप प्रभु के रूप में साक्षात देव बनकर इस धरती मे भक्तो के लिए आमजनों के दुख दर्द को हल करके खत्म कर रहे हैं। हर प्राणी आपकी चरणों में समर्पित है परंतु आज की ऐसी परिस्थिति में जिस जहां पूरा विश्व कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से त्रस्त है मंदिर के कपाट बंद है लोगों के रोजगार बंद है कई घर उजड़ गए। हे प्रभु इस रथयात्रा के पूजन माध्यम से सप्रेम प्रार्थना है जिस प्रकार दुनिया की डोर आपके हाथों में है उसी प्रकार इस कोरोनावायरस समस्या का निराकरण भी आपके हाथों में है। मैं आप से यही कामना करता हूं कि पूरे देश में पूरे विश्व में शांति सद्भाव वैभव के साथ साथ यह संक्रमण का जो कालखंड है उसे उस की कुदृष्टि हम सब पर ना आए यही आप से कामना करते हैं। प्रभु जगन्नाथ जी को नारियल फोड़कर के अगरबत्ती जलाकर हमने पूजन किया साथ ही भारी संख्या में लोग उपस्थित थे। कोरोना के कारण भले ही रथयात्रा ना निकला हो लेकिन श्रद्धा विश्वास उल्लास मंदिर में जाकर मत्था टेकने के लिए मजबूर कर दिया।