एनआईटी जमशेदपुर में ‘ऊर्जा’ 2027 का शुभारंभ
जमशेदपुर : एनआईटी जमशेदपुर के वार्षिक खेल महोत्सव ‘ऊर्जा’ 2027 का शुक्रवार को भव्य शुभारंभ हुआ। इस वर्ष की थीम ‘वॉर्टेक्स: व्हेयर केऑस मीट्स कंट्रोल’ रखी गई है।
उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब एवं विशिष्ट अतिथि राहुल गुप्ता उपस्थित रहे। खेल मशाल प्रज्वलित कर महोत्सव की शुरुआत की गई। अतिथियों ने विद्यार्थियों को खेल भावना, अनुशासन और टीमवर्क का संदेश दिया। छात्र परिषद द्वारा आयोजित इस महोत्सव में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।