संत कबीर सेवा संस्थान ने पौधे भेंट कर मनाया हरियाली दशहरा का आठवां वर्ष
1 min read
जमशेदपुर: संत कबीर सेवा संस्थान की ओर से हरियाली दशहरा के आठवें वर्ष पर सीआरपीएफ की 134वीं बटालियन, दुगनी के जवानों को पौधे भेंट कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। संस्थान के निदेशक डॉ. दिग्विजय भारत ने एडिशनल डिप्टी कमांडेंट कुलवंत सिंह सहित अन्य अधिकारियों से मुलाकात कर जवानों के सुख-समृद्धि, अच्छे स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मौके पर जिला समन्वयक अमित कुमार मनोरंज महतो और मानस दास उपस्थित रहे।