डांडिया विवाद पर संजीव सिन्हा ने मंत्री इरफान अंसारी को दी नसीहत
1 min read
जमशेदपुर : जमशेदपुर के डांडिया नाइट में कथित तौर पर पहचान छिपाकर प्रवेश करने के विवाद पर भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के बयान पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मंत्री को प्रशासन पर दबाव बनाने के बजाय सरकार की कानून-व्यवस्था पर ध्यान देना चाहिए। सिन्हा ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच कर कानून के अनुसार कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही, धार्मिक आयोजनों की मर्यादा और आस्था से जुड़े सवाल उठाने वालों को धमकाना उचित नहीं है।