मानगो में एनएच-33 निर्माण में देरी पर भड़के सरयू राय, दशहरा बाद आंदोलन की चेतावनी
1 min read
जमशेदपुर : मानगो में एनएच-33 के निर्माण में देरी और सड़क पर उड़ती धूल से परेशान लोगों की समस्याओं को लेकर विधायक सरयू राय ने नाराजगी जताई। उन्होंने शनिवार को पारडीह से बालीगुमा-भिलाई पहाड़ तक सड़क का निरीक्षण किया। राय ने एनएचएआई के अधिकारियों पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि तीन अक्टूबर को निर्माण कार्य शुरू हुआ, लेकिन एक दिन बाद ही बंद हो गया। उन्होंने चेतावनी दी कि दशहरा के बाद भी काम शुरू नहीं हुआ और धूल की समस्या दूर नहीं हुई, तो जनता के साथ आंदोलन किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर मामला केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के समक्ष भी उठाया जाएगा।