जुड़ी में दुर्गा पूजा महोत्सव, अष्टमी पर बांग्ला जात्रा का आयोजन
जमशेदपुर: जुड़ी में पल्ली मंगल समिति की ओर से श्री श्री शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव के तहत कलश यात्रा निकाली गई। अष्टमी पर बांग्ला जात्रा का मंचन हुआ, जबकि महानवमी को मुर्गा बलि व छऊ नृत्य और दशमी को आदिवासी नाटक का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव में धार्मिक आस्था के साथ स्थानीय कला एवं संस्कृति को बढ़ावा दिया जा रहा है। मौके पर समिति के अध्यक्ष हरमोहन गोप सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।