जमशेदपुर विमेंस यूनिवर्सिटी के पत्रकारित एवं जनसंचार विभाग की छात्राओं ने आकाशवाणी युववाणी में बनाई अपनी पहचान
1 min read
जमशेदपुर: जमशेदपुर विमेंस विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर इला कुमार के निर्देशानुसार मास कम्युनिकेशन विभाग की सेमेस्टर-4 की छात्रा स्वेता कुमारी एवं पूर्व छात्रा क्षमाश्री दुबे ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए आकाशवाणी के युववाणी कार्यक्रम में अपनी जगह बनाई है। यह उपलब्धि न केवल दोनों छात्राओं के लिए, बल्कि पूरे विश्वविद्यालय के लिए गर्व का विषय है।स्वेता कुमारी और क्षमाश्री दुबे ने अपनी मेहनत, समर्पण और संचार कौशल के बल पर इस मंच तक पहुंच हासिल की है। आकाशवाणी युववाणी जैसे प्रतिष्ठित मंच पर चयनित होना उनकी प्रतिभा और लगन का प्रमाण है।शिक्षिका डॉ शालिनी प्रसाद ने इस उपलब्धि पर दोनों छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उन्होंने कहा कि यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा स्रोत बनेगी।यह उपलब्धि दर्शाती है कि जमशेदपुर विमेंस यूनिवर्सिटी का मास कम्युनिकेशन विभाग छात्रों को व्यावहारिक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर रहा है, जिससे वे राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं।

