September 16, 2025

NEWS TEL

NEWS

डीएवी खेलकूद प्रतियोगिता 2025 का दूसरा एवं अंतिम दिन सफलतापूर्वक संपन्न।

1 min read

न्यूज टेल डेस्क: जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में आयोजित डीएवी खेलकूद प्रतियोगिता 2025 (राज्य स्तर) का दूसरा एवं अंतिम दिन शानदार रहा। इस प्रतियोगिता का नेतृत्व एआरओ झारखंड जोन-ई की क्लस्टर हेड सह प्राचार्या श्रीमती प्रज्ञा सिंह ने किया। प्रतियोगिता में झारखंड के विभिन्न जोनों से आए 84 विद्यालयों के लगभग 1200 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। मौके पर डीएवी स्पोर्ट्स राज्य कोऑर्डिनेटर श्री एम.के. सिन्हा, एआरओ और विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्यगण उपस्थित रहे।

एथलेटिक्स और स्केटिंग में खिलाड़ियों का दबदबा

गोपाल मैदान में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग में भाला फेंक, गोला फेंक और चक्का फेंक की प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। एथलेटिक्स में टाटा डीएवी, जामाडोबा के खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिला। वहीं, डीएवी बिष्टुपुर के समृद्धा दत्ता और आदित्य रॉय ने स्केटिंग में तथा सुमोना इशा मंडल ने 200 मीटर दौड़ में राष्ट्रीय स्तर के लिए अपना स्थान सुरक्षित किया। क्लस्टर-IV ने फेंक स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए छह स्वर्ण पदक अपने नाम किए।

खिलाड़ियों को मिली शुभकामनाएं, राष्ट्रीय स्तर की तैयारी होगी दिल्ली में

विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती प्रज्ञा सिंह ने सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी हमारे खिलाड़ी डटे रहे और कुदरत को भी उनका साथ देना पड़ा। उन्होंने बच्चों को खेल को जीवन का हिस्सा बनाने की प्रेरणा दी। वहीं, डीएवी जामाडोबा के प्राचार्य श्री ए.के. मिश्रा ने कहा कि कठिन परिश्रम और जोश से ही सफलता मिलती है। अंत में श्रीमती प्रज्ञा सिंह ने आयोजन में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।
राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित खिलाड़ियों की अगली प्रतियोगिता दिल्ली में आयोजित की जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.