September 16, 2025

NEWS TEL

NEWS

झारखंड में भी होगी SIR प्रक्रिया, पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने उठाए फर्जी वोटर्स पर सवाल

1 min read

झारखंड:पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा विधायक चंपाई सोरेन ने कहा है कि झारखंड में भी जल्द ही SIR (स्पेशल इलेक्टोरल रिविजन) लागू होगी। उन्होंने दावा किया कि जिस तरह बिहार में बड़ी संख्या में फर्जी वोटर्स का नाम सामने आया है, वैसा ही झारखंड में भी देखने को मिलेगा। सोरेन ने कहा कि यह प्रक्रिया झारखंड में भी निश्चित रूप से होनी चाहिए ताकि मतदाता सूची को पारदर्शी और शुद्ध बनाया जा सके।

उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में चल रही SIR प्रक्रिया के दौरान 65 लाख वोटर सूची से हटाए गए, जिनमें से 22 लाख मृतक मतदाता पाए गए। वहीं करीब 7 लाख से ज्यादा लोग एक से अधिक जगहों पर पंजीकृत थे। सोरेन ने सवाल उठाया कि बाकी बचे 35 लाख वोटर कौन हैं, और वे सामने क्यों नहीं आते।

उन्होंने इसे लोकतंत्र की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल बताया।चंपाई सोरेन ने कहा कि अगर झारखंड में भी SIR लागू होती है तो बड़ी संख्या में फर्जी वोटर्स का नाम काटा जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इससे मतदाता सूची में सुधार होगा और चुनाव प्रक्रिया अधिक निष्पक्ष बनेगी। राजनीतिक हलकों में यह माना जा रहा है कि झारखंड में SIR शुरू होते ही विवाद और राजनीतिक बयानबाजी तेज़ होना तय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.