जेल से बाहर आयेंगे 7000 कैदी
कोरोना के संक्रमण को देखते हुए जेल में भीड़ होगा कम, पैरोल पर रिहा होंगे कैदी
राँची: जेल में बढ़ती भीड़ को देखते हुए और करोना संक्रमण के मद्देनजर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद झारखंड की विभिन्न जेलों में बंद लगभग 7000 कैदियों को जेल से आजादी मिल सकती है। हालांकि इस बार किसी भी कैदी की सजा को माफ नहीं किया जा रहा है। कैदियों को जमानत और पैरोल पर रिहा किया जायेगा।
वर्तमान में झारखंड में कुल 29 जेल है, इनमें सात केंद्रीय कारागार ,14 जिला कारा, एक ओपन जेल और बाकी सब जेल है। इन जेलो में लगभग 21 हजार कैदी हैं। इनमें से विचाराधीन कैदियों की संख्या 13000, सजायाफ्ता कैदियों की संख्या 6000 है ,7 साल से कम की सजा वाले कैदियों की संख्या 1000 और 7 साल तक सजा पाने वाले कैदियों की संख्या दो हजार के करीब है। जबकि 7 साल से ज्यादा 10 साल तक की सजा पाने वाले कैदियों की संख्या लगभग 1000 है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद झारखंड के विभिन्न जेलों में बंद लगभग 7000 कैदियों को कोरोना संक्रमण की वजह से जेल से आजादी मिल सकती है।