June 16, 2025

NEWS TEL

NEWS

सोना देवी विश्वविद्यालय और यंग इंडिया के बीच एमओयू से छात्रों को मिलेगा फायदा

1 min read

जमशेदपुर:सोना देवी विश्वविद्यालय और कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्रीज-यंग इंडिया के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता हुआ है। यह समझौता 3 वर्षों के लिए वैध होगा और इसका मुख्य उद्देश्य शैक्षिक सहयोग और विभिन्न क्रियाकलापों में सहयोग करना है।

इस समझौते के तहत, यंग इंडिया सोना देवी विश्वविद्यालय के 250 छात्रों को प्रतिवर्ष नामांकित करेगा और उन्हें अपनी योजनाओं में शामिल करेगा। यह छात्रों को विकसित भारत के सपने को साकार करने का एक मंच प्रदान करेगा।

यंग इंडिया देश भर में युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में पहल करने, योजना बनाने और उसे लागू करने के लिए एक मंच प्रदान करता है। इसका उद्देश्य छात्रों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने के साथ-साथ आत्म विकास, कौशल विकास, समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण के लिए भी अवसर प्रदान करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.