September 17, 2025

NEWS TEL

NEWS

आस्तिक महतो के जमशेदपुर लोकसभा चुनाव में कूदने से दिलचस्प हो सकता है मुकाबला, जमशेदपुर का लोकसभा चुनाव हो सकता है त्रिकोणीय

न्यूज़ टेल/जमशेदपुर: (साहिल अस्थाना) जमशेदपुर लोकसभा सीट के लिए प्रत्याशियों की नाम की घोषणा हो गई है। लंबे समय के इंतजार के बाद इंडिया गठबंधन ने अपने प्रत्याशी बहरागोड़ा विधायक समीर मोहंती को टिकट दे दिया। इसके बाद झामुमो भी चुनावी प्रचार में जुट गई। समीर मोहंती ने जीत का दावा भी कर दिया। भाजपा प्रत्याशी विद्युत् वरण महतो का नाम काफी समय पहले ही भाजपा ने जारी कर दिया था।

जमशेदपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं आस्तिक

लेकिन इन सभी खबरों के बीच एक और खबर सामने आ रही है। विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक आस्तिक महतो पार्टी छोड़ जमशेदपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। सूत्र बताते हैं कि 2019 के लोकसभा चुनाव में भी आस्तिक महतो को टिकट नहीं दिया गया था। इसके बाद उन्हें 2024 में टिकट देने की बात कह कर मनाने की कोशिश की गई थी। टिकट नहीं मिलने पर आजसू से आस्तिक महतो चुनाव लड़े। आस्तिक महतो को हार का सामना करना पड़ा।

क्या कर सकते हैं आस्तिक

आस्तिक महतो टाइगर जयराम महतो की पार्टी जेबीकेएसएस का समर्थन ले सकते हैं। आस्तिक भाजमो का भी समर्थन ले सकते हैं। भाजमो अब तक जमशेदपुर में अपना प्रत्याशी घोषित नहीं की है। जेबीकेएसएस ने भी टिकट की घोषणा जमशेदपुर में नहीं की है। ऐसे में हो सकता है कि जेबीकेएसएस आस्तिक महतो को प्रत्याशी बनाने का ऑफर दे और भाजमो से समर्थन लेने का आग्रह करे।

आस्तिक के पक्ष में काम कर सकता है कुड़मी फैक्टर

कहा जाता है की जमशेदपुर लोकसभा सीट पर कुड़मी फैक्टर काम करता है। महतो वोटर एकमुष्ट वोट करते हैं। ऐसे में जिस महतो प्रत्याशी की खोज थी जो भाजपा प्रत्याशी को टक्कर दे सकें वे आस्तिक ही हैं। जमशेदपुर के लोकसभा चुनाव में सभी की नजरें अभी आस्तिक महतो पर ही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.