पूर्वी सिंहभूम के 16 हजार लोगों का राशन कार्ड हुआ रद्द
                जमशेदपुर/न्यूज़ टेल : पूर्वी सिंहभूम जिले के 16 हजार 51 राशन कार्ड धारकों को अब राशन नहीं मिलेगा। आपूर्ति विभाग के आहार पोर्टल पर इन्हें ब्लॉक कर दिया गया है। दरअसल यह वैसे लोग हैं जिन्होंने एकाधिक राज्यों में राशन कार्ड बनवा कर राशन का लाभ उठा रहे थे। अब यह 16 हजार उपभोक्ताओं का परिवार अनाज उठाव नहीं कर पाएगा।

आपूर्ति विभाग के नेशनल पोर्टल पर जब आधार का मिलान किया गया तो पूर्वी सिंहभूम जिले में 35,867 लोगों का पता चला। इसके बाद विभाग के द्वारा कार्ड धारकों का सत्यापन कार्यक्रम शुरू किया गया। उन सभी जनवितरण दुकानदारों को निर्देश भी दिया गया कि वह कार्डधारक सदस्यों के पते पर जाकर उनसे बात करें। पता करें कि दोनों जगहों में वे किस राज्य में अपना कार्ड रखना चाहते हैं, क्योंकि नियमानुसार एक ही जगह अपना कार्ड रख सकते हैं।
इनमें से 19 हजार 532 लोगों ने पूर्वी सिंहभूम में ही अपना कार्ड रखने की इच्छा जताई पर बाकी के 16 हजार 51 लोगों का पता नहीं चल पाया जिस कारण उन लोगों का कार्ड रद्द कर दिया गया।