पूर्व विधायक मलखान सिंह के साले कन्हैया सिंह हत्याकांड का खुलासा ,बेटी ने प्रेमी संग मिल कराई पिता की हत्या
1 min read
                आदित्यपुर : जमशेदपुर से सटे आदित्यपुर के हाईप्रोफाइल कन्हैया सिंह हत्याकांड की तह तक सरायकेला पुलिस पहुंच गई है। ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह के साले कन्हैया की हत्या उसकी बेटी ने प्रेमी संग मिलकर कराई है। इस मामले में अब तक चार शूटर समेत छह लोगों को पुलिस ने उत्तरप्रदेश के वाराणसी और पश्चिम बंगाल के कोलकाता से गिरफ्तार किया है। साथ ही आरोपी कन्हैया सिंह की बड़ी बेटी अर्पणा सिंह को बिहार के सिंघिया से एसआईटी ने हिरासत में लिया है।
पुलिस टीम उसे आदित्यपुर लाने के बाद शुक्रवार को संभवत: पूरे मामले का खुलासा करेगी। मामले में अर्पणा की संलिप्तता और अन्य आरोपियों की पुष्टि कोल्हान के डीआईजी अजय लिंडा ने की है। डीआईजी ने बताया अर्पणा ने प्रेम-प्रसंग में इस वारदात को अंजाम दिया है। उसका प्रेमी पूर्व में आदित्यपुर के मांझी टोला में रह था, इस समय वह जमशेदपुर के कदमा में रहा रहा था।
30 जून को पूर्व विधायक के साले की हुई थी हत्या
बता दें कि 30 जून को अपराधियों ने ईंचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह के साले कन्हैया सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी। उस समय अपराधियों की संख्या तीन बतायी गई थी। बताया गया था कि करीब दस बजे रात में कन्हैया सिंह अपने हरिओम नगर रोड नंबर पांच स्थित मकान के पास पहुंचे ही थे कि पहले से घात लगाए तीनों अपराधियों ने उन पर फायरिंग कर दी थी। घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई थी। घटना के बाद पूरा परिवार क्रिया कर्म को लेकर पैतृक गांव आ गया था। इस बीच गुरुवार को झारखंड पुलिस के सिंघिया पहुंचने और अर्पणा को अपने साथ ले जाने के मामले में लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चा तेज हो गई है।

पूर्व विधायक का दाहिना हाथ माने जाते थे कन्हैया
ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह के दाहिना हाथ के रूप में कन्हैया माने जाते थे। उनके अनुज प्रवीण सिंह के बाद कन्हैया सिंह उनके कार्यों में हाथ बंटाते थे। वे आदित्यपुर की कई कंपनियों में ठेकेदारी का काम करते थे।