विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर क्षत्रिय समाज संपूर्ण भारत के द्वारा किया गया ऑनलाइन सेमिनार का आयोजन
1 min read
जमशेदपुर : विश्व स्वास्थ्य दिवस की अवसर पर क्षत्रिय समाज संपूर्ण भारत के द्वारा एक ऑनलाइन सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार राष्ट्रीय अध्यक्ष चंदा सिंह के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता तथा मंच संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष मीडिया प्रभारी श्वेता सिंह के द्वारा किया गया। इस सेमिनार में देश के अलग-अलग हिस्सों से डॉक्टर स्वास्थ्य विशेषज्ञ, नेचुरोपैथी एक्सपर्ट तथा शिक्षाविदों के अलावा संपूर्ण भारत के सदस्य जुड़े तथा विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर अपने अपने विचार व्यक्त किए। इस वर्ष विश्व स्वास्थ्य दिवस का थीम “हमारा ग्रह हमारा स्वास्थ्य” है। डाक्टर स्मिता सिंह ने हमारा ग्रह और हमारा स्वास्थ के साथ दिनचर्या समग्र स्वास्थ विकास से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदु को पर चर्चा की। सेमिनार में, बिहार से डॉक्टर स्मिता सिंह, देव संस्कृति विश्वविद्यालय के शिक्षाविद रवि नेवार, पतंजलि विश्वविद्यालय से आर्य प्रहलाद भगत, शिवम गुप्ता, सरला बिरला यूनिवर्सिटी से अंजना सिंह, मुंगेर स्कूल ऑफ योगा से प्रतिमा कुमारी, जमशेदपुर महिला कॉलेज से अनामिका झा, तथा स्मिता जायसवाल ने विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर हमारी प्राचीन भारतीय चिकित्सा पद्धति, आयुर्वेद, वैकल्पिक चिकित्सा के अलावा दिनचर्या तथा ग्रह व प्रकृति से मिलने वाली उर्जा तथा शक्ति का शरीर के पंच तत्व से क्या संबंध है तथा या इसे किस तरफ प्रभावित करती है इसकी बहुत ज्ञानवर्धक जानकारी दी। आगे भी क्षत्रिय समाज संपूर्ण भारत इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन ऑनलाइन तथा ऑफलाइन मोड में कहने के लिए तत्पर रहेगा क्योंकि आज विश्व भर में स्वास्थ से संबंधित समस्याओं के कारण जनमानस परेशान है, जबकि इन समस्याओं का समाधान हमारे अपने हाथ में है बस जरुरत है। हमें जागृत होने की समझने की तथा भारतीय संस्कृति और उसके अमूल्य धरोहर से जुड़े रहने की।