February 27, 2026

NEWS TEL

NEWS

आस्था का महापर्व : उदयीमान भगवान भास्कर को अर्घ के साथ चैती छठ हुआ संपन्न

1 min read

जमशेदपुर : महापर्व चैती छठ पर शुक्रवार की सुबह छठव्रतधारियों ने पूरे नियम – निष्ठा व विधि विधान से साथ भगवान भास्कर को अर्घ देते हुए संपन्न किया। व्रतियों ने एक तरफ जहाँ नदी व तलाबों में डुबकी लगाकर भगवान भास्कर को अर्घ दिया। वहीं दूसरी तरफ कई जगहों पर व्रतियों ने अपने घर पर ही उदयीमान भगवान भास्कर को दूध – फूल – जल के साथ अर्घ देते हुए परिवार व देशवासियों के लिए सुख-समृद्धि की कामना की। इसी के साथ 36 घंटों का निर्जला व्रत चैती छठ विधि-विधान व हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कोरोना काल के बाद नदीघाटों व तालबों में देखी गई रौनक। कइयों ने तो कहा छठी माई के कृपा से कोरोना के बाद जिंदगी फिर से पटरी पर लौट आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.