साकची कपड़े की दुकान में शॉटसर्किट से लगा आग, समय रहते आग पर पाया गया काबू
1 min read
जमशेदपुर : साकची मार्केट की कपड़े की दुकान फैशन वर्ल्ड में आज अचानक आग लग गयी। आग लगने की जानकारी समय रहते ही दुकान मालिक को मिल जाने के कारण आग पर समय रहते ही काबू पाया गया। नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। उसके साथ अगल-बगल की दुकानों में भी आग लग सकता था। घटना के बाद आस-पास के दुकानदार सहम गए। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल मौके पर पहुंच गया और आग पर समय रहते ही काबू पा लिया गया। आग पर काबू पाते ही दुकानदारों ने राहत की सांस ली। कई दुकानदारों ने तो अपनी दुकानों के भीतर के सामानों को भी खाली करना शुरू कर दिया था। फैशन वर्ल्ड के मालिक कुलदीप सिंह का कहना है कि उनकी दुकान में अबतक तीसरी बार आग लगी है। कुलदीप का कहना है कि शार्ट-सर्किट से आग लगी है। घटना के बाद मौके पर पुलिस भी पहुंची और लोगों से पूछताछ की। घटना में लाखों के नुकसान का अनुमान है।