मौत नहीं जिंदगी चुने : गोलमुरी के टुइलाडुंगरी में नवविवाहित ने फाँसी लगाकर की आत्महत्या
जमशेदपुर : गोलमुरी थाना अंतर्गत टूइलडूंगरी लाइन नम्बर 16 निवासी रविन्द्र झा की 28 वर्षीय नवविवाहित पुत्री प्रीति झा ने अपने कमरें में लोहे की पाइप से दुपट्टा के सहारे फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि डेली की तरह सोने के लिए अपने कमरे में गई और सुबह करीब 6 बजे घरवालों ने उठने के लिए दरवाजा खटखटाया तो अंदर से किसी तरह का आवाज नहीं आया तो घरवालों ने दरवाजा को तोड़ तो पाया की प्रीति उर्फ पायल दुपट्टा के सहारे लटकी हुई है। विगत वर्ष जुलाई में उसकी शादी बिहार में हुई थी। शादी के बाद गवना नहीं होने के कारण लड़की अपने मायके में रहती थी। घरवालों ने ससुराल वालों के ऊपर किसी भी प्रकार का आरोप या डिमांड का आरोप नहीं बताया है। मृतक प्रीति उर्फ पायल के पिता श्री रविन्द्र कुमार झा ने बताया कि मेरी बेटी पर किसी तरह का दबाब ससुराल या मायके तरफ से नहीं था। मेरी बेटी इस तरह का कदम कैसे उठाई ये समझ से परे है। घटनास्थल में गोलमुरी पुलिस पहुँच मामले को सभी एंगल से जांच कर रही है। और शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया। गोलमुरी थाना प्रभारी ने बताया की मुझे पता चला की युवती ने फाँसी लगाई है। अभी कारणों का पता नही चल पाया है। पोस्टमार्टम के बाद ही पूरी तस्वीर साफ होगी। अगर इसमें किसी की संलिप्तता होगी तो उस पर उचित से उचित करवाई की जाएगी।