उत्तर प्रदेश में सरकार गठन के लिए पर्यवेक्षक होंगे गृहमंत्री अमित शाह और पूर्व सीएम रघुवर दास, भाजपा महानगर ने दी बधाई, शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार
1 min read
जमशेदपुर। भाजपा ने उत्तर प्रदेश की नई सरकार के गठन के लिए गृहमंत्री अमित शाह और पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व सीएम रघुवर दास को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। प्रचंड और ऐतिहासिक जीत के साथ यूपी में लौटी बीजेपी के विधायकों के नए नेता के चुनाव के लिए पूर्व सीएम रघुवर दास को केंद्रीय सह–पर्यवेक्षक नियुक्त किये जाने को लेकर झारखंड सहित जमशेदपुर के भाजपा के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। पार्टी के संसदीय बोर्ड द्वारा यूपी में विधायक दल के नेता के चुनाव हेतु केन्द्रीय पर्यवेक्षक एवं सह-पर्यवेक्षक की घोषणा किये जाने पर भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी के निर्णय से शहर के कार्यकर्ताओं में उत्साह का वातावरण है। उन्होंने पूर्व सीएम रघुवर दास को बधाई देते हुए कहा कि शहर के कार्यकर्ता हर्षित एवं गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष गुँजन यादव ने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है।