February 27, 2026

NEWS TEL

NEWS

विश्व हिन्दू परिषद व विभिन्न हिन्दू संगठनों द्वारा राज्य में हो रहे धर्मांतरण एवं लव जिहाद के खिलाफ बड़े आंदोलन की तैयारी

जमशेदपुर : विश्व हिन्दू परिषद एवं विभिन्न हिन्दू संगठनों द्वारा राज्य में हो रहे धर्मांतरण एवं लव जिहाद के खिलाफ बड़े आंदोलन की तैयारी की जा रही है, इसकी जानकारी विहिप जमशेदपुर जिला इकाई ने एक वार्ता के दौरान दी। गौरतलब है कि विगत दिनों गोलमुरी थाना क्षेत्र में हो रहे धर्मांतरण मामले में विरोध करने पहुंचे विहिप समेत अन्य हिन्दू व सिख संगठन के लोगों पर प्रशासन ने मामला दर्ज किया है, अब विहिप के साथ तमाम हिन्दूवादी संगठन एवं सिख संगठनों ने प्रसाशन के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी कर ली है। सोमवार को विहिप ने प्रेस कांफ्रेंस के जरिए अपनी रणनीति का खुलासा करते हुए आनेवाले दिनों में धर्मांतरण, लव जिहाद, गो हत्या सहित अन्य मामलों को लेकर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है। विहिप के पदाधिकारियों ने अनुसार राज्य में खासकर जमशेदपुर में धर्मांतरण का खेल खेला जा रहा है। लव जिहाद चरम सीमा पर है। गौ तस्करी लगातार जारी है। जिसे रोकने में प्रशासन असफल है, उल्टा जब इसके रोकने हेतु हिन्दू कार्यकर्ता आगे आते हैं, तो प्रसाशन उनपर ही मुकदमे लगाकर इन अनैतिक कार्यों को और बढ़ावा दे रही है, ऐसे में अब हिंदूवादी संगठन विहिप के सहयोग से आगामी दिनों में आंदोलन करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.