February 27, 2026

NEWS TEL

NEWS

सम्पूर्ण मानवता कल्याण संघ के डॉ संजय गिरी समेत प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री से किया मुलाकात, शहीद के प्रतिमा का अनावरण संबंधित हुई बातचीत, जल्द मिलेगी तारीख

1 min read

जमशेदपुर :- जमशेदपुर शहर की प्रतिष्ठित संस्था सम्पूर्ण मानवता कल्याण संघ के प्रतिनिधियों ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात किया । जिसमें संस्था के अध्यक्ष डॉ संजय गिरी , महासचिव अभिषेक गौतम , अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के सुशील सिंह एवं मो0 जावेद , राशू भुईनयां , बहरागोंडा के शहीद वीर गणेश हंसदा के भाई दिनेश हाँसदा समेत अन्य लोग भी उपस्थित थे । डॉ संजय गिरी ने बताया कि वीर शहीद गणेश हाँसदा की प्रतिमा उनके पैतृक गाँव में बनाई जा चुकी है जिसका अनावरण के संबंध में मुख्यमंत्री से बातचीत हुई । मुख्यमंत्री ने बहुत जल्द अनावरण के लिए तारीख सुनिश्चित करने की बात कही है । इस दौरान संस्था की ओर से मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ , मोमेंटों , अंगवस्त्र एवं धार्मिक पुस्तक देकर सम्मानित भी किया गया । इस दौरान बहरागोडा विधायक समीर मोहंती भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.