स्व. भागीरथ प्रसाद की स्मृति में रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, पहुंचे केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा
1 min read
जमशेदपुर : कदमा क्लब हाउस में बुधवार को स्व. भागीरथ प्रसाद की स्मृति पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा मौजूद थे। उन्होंने ही शिविर का उद्घाटन किया और मौजूद लोगों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने युवाओं से रक्तदान करने की अपील की और कहा कि रक्तदान करके ही जरूरतमंदों की सेवा की जा सकती है। इस दौरान पर मुख्य रूप से इचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह, जिला परिषद उपाध्यक्ष सह भाजपा नेता राजकुमार सिंह, नमन संस्था के संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले, सांसद प्रतिनिधि चितरंजन वर्मा, आदित्यपुर नगर निगम के उप-महापौर दिलीप सिंह उर्फ बॉबी सिंह, झामुमो युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष बबन राय, गुरुदेव सिंह राजा, एस कार्तिक, झामुमो नेत्री सुमन महतो, भाजपा नेत्री रीता मिश्रा, बारी मुर्मू, अमित मंडल, अनुज सिंह, भाजपा ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष संचालक धर्मेंद्र प्रसाद आदि मौजूद थे।