February 28, 2026

NEWS TEL

NEWS

रूपेश पांडेय के दशकर्म में शामिल होने दिल्ली से राँची एयरपोर्ट पहुँचे कपिल मिश्रा को 3 घंटे बीत जाने के बाद भी राँची एयरपोर्ट के अंदर ही रोका, एयरपोर्ट के बाहर लगा समर्थकों का जमावड़ा

राँची : विगत दिन सरस्वती पूजा विसर्जन में रूपेश पांडे नामक युवक की हत्या कर दी गई थी। जिसका 16 फरवरी को दशकर्म में शामिल होने एवमं रूपेश पांडेय के परिवार वालों से मिलने के लिए हिन्दू ईको सिस्टम के संस्थापक कपिल मिश्रा दिल्ली से रांची एयरपोर्ट पहुँचे और वहाँ से उनकों बाई रोड दिवंगत रूपेश पांडेय के दशकर्म में शामिल होने व उनके परिजनों से मिलने कपिल मिश्रा को हजारीबाग रूपेश पांडेय के आवास पहुँचना था। लेकिन सुबह करीब 8 बजकर 10 मिनट में कपिल मिश्रा को राँची एयरपोर्ट पहुँच चूके हैं। और करीब 3 घंटा बीत जाने के बाद भी उनको अंदर ही रोक दिया गया है। ना किसी को कुछ बताया जा रहा है ना उनको उनके समर्थकों से मिलने दिया जा रहा है। इस दौरान हिंदू जागरण मंच झारखंड प्रदेश के सभी कार्यकर्तागण रांची एयरपोर्ट कपिल मिश्रा को लेने के लिए पहुंचे हुए थे। लेकिन उनको एयरपोर्ट में ही रोका गया है अभी तक और बरही रितेश पांडे के घर जाने से रोका दिया गया है। इस पर हिंदू जागरण मंच के पदाधीकारी राँची एयरपोर्ट के बाहर डटे हुए है। और उनका कहना है कि जब तक कपिल मिश्रा को रांची एयरपोर्ट से बाहर नहीं आने दिया जाएगा। तब तक हिंदू जागरण मंच के सभी कार्यकर्ता एयरपोर्ट के बाहर डटे हुए रहेंगे। इस दौरान हिन्दू जागरण मंच के प्रदेश अध्यक्ष ऋषि सहदेव, प्रदेश उपाध्यक्ष सुजीत सिंह, रांची जिला उपाध्यक्ष गुलशन हिंदुस्तानी, जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष बलबीर मंडल, महामंत्री पप्पू उपाध्याय, युवा वाहिनी जिला अध्यक्ष कौशिक स्वाई, जिला मंत्री राजू कुमार, ऋषभ सिंह, चाईबासा जिला अध्यक्ष जय गिरी और हिंदू जागरण मंच के सभी कार्यकर्ता राँची एयरपोर्ट पर डटे हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.