विधायक सरयू राय ने किताब “तिजोरी की चोरी” का किया विमोचन उन्होंने वर्त्तमान सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की यहाँ सरकारें एक दूसरे का पीठ खुजलाने का काम कर रही है
1 min read
जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने अपनी पुस्तक ‘तिजोरी की चोरी’ का विमोचन किया। बिष्टुपुर स्थित अपने आवास पर विमोचन के अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए विधायक ने कहा कि उन्होंने विधानसभा में कई घोटालों को लेकर सवाल उठाए थे। कई पर सरकार ने जांच भी बैठाई है। लेकिन इसके बावजूद कार्रवाई के नाम पर सिर्फ लीपापोती हुई है और कुछ भी नहीं हुआ है। इससे ऐसा प्रतीत होता है कि राज्य में आने वाली अलग-अलग मुख्यमंत्रियों के नेतृत्व वाली सरकारें सत्ता में आने पर दूसरी सरकारों का बचाव करती हैं। यह वही कहावत हो गई कि यह सरकारें एक दूसरे का पीठ खुजलाने का काम कर रही है। सरयू राय ने मैनहार्ट मामले पर कोई ठोस कार्रवाई ना होने पर चिंता जाहिर की। वहीं पर टॉफी टी-शर्ट घोटाले में भी कार्रवाई की मांग की। सरयू राय ने यह किताब झारखंड स्थापना दिवस समारोह पर हुई कथित अनियमितता पर लिखी है।