February 28, 2026

NEWS TEL

NEWS

जोजोबेड़ा में न्यू स्टार जूनियर बॉयज क्लब पंडाल उद्घाटित

जमशेदपुर : न्यू स्टार जूनियर बॉयज क्लब द्वारा जोजोबेड़ा में बने माँ सरस्वती के पूजा पंडाल का शुक्रवार शाम विधिवत उद्घाटन हुआ। बतौर मुख्यातिथि पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने फ़ीता काटकर पंडाल उद्घाटन किया। इस दौरान नारियल फोड़कर माँ वीणापाणि को नमन करते हुए दिनेश कुमार ने सुख, समृद्धि का कामना किया। मौके पर धनेश्वर सिंह, रमा अवतार गुप्ता, विनोद यादव, अनुराग मिश्रा, निर्मल सिंह, पूजा समिति नवयुवक सदस्य विशाल यादव, प्रफुल्ल कुमार, राजा कुमार, मनीष कुमार, रविरंजन कुमार, गोविंदा कुमार, सागर कुमार, सत्यम कुमार, अनीश कुमार, राहुल, साहिल, बिट्टू , ऋषभ कुमार, करण, आर्यन कुमार, नरेंद्र सिंह पिंटू,रणजीत सिंह सहित अन्य मौजूद थें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.