February 28, 2026

NEWS TEL

NEWS

विधायक प्रतिनिधि अंसार खान ने चलाया सदस्यता अभियान

1 min read

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष विजय खान एवं झारखंड राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के निर्देशानुसार जिला पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष सह पश्चिम विधानसभा विधायक प्रतिनिधि एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के सचिव अंसार खान के नेतृत्व में साकची मानगो क्षेत्र, और जवाहर नगर अफरीन टावर में सदस्ता अभियान चलाया गया। अंसार खान ने कहा जहां-जहां जा रहे हैं चाहे हिंदू हो चाहे सिख हो क्या है ईसाई या मुस्लिम हो सभी मजहब के लोग कांग्रेस पार्टी की सदस्यता अभियान में जुड़ रहे हैं। अंसार खान ने कहा डोर टू डोर जाकर लोगों को बताया जा रहा है बीजेपी की द्वारा महंगाई जो आसमान छू रही है गरीब लोगों को खाना पीना दुश्वार हो गया है इसी कारण सदस्य अभियान चलाया जा रहा है कांग्रेस लाओ देश बचाओ। और हर क्षेत्र के लोगों ने कहा यह काम पहले होना चाहिए था जिसमें सभी लोगों ने बढ़-चढ़कर सदस्यता फार्म की फीस ₹5 देकर एवं शपथ पत्र पर हस्ताक्षर भी किया।जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा उन्हें सदस्यता रसीद भी प्रदान किया गया। आज सदस्यता अभियान में मोहम्मद आकिब, मोहम्मद रमीज़,मोहम्मद केफ़, अजीम खान, मोहम्मद इफ्तेखार, मोहम्मद यूसुफ़, मोहम्मद आदिल, मोहम्मद रमीज़ अबू बकर ने सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.