डीसी ने मृतकों के परिजनों से की मुलाकात, कहा- जल्द आरोपी होंगे सलाखों के पीछे
पाकुड़ : एक मामले में डीसी वरुण रंजन ने गंभीरता दिखाते हुए अम्बाडीहा गांव पहुंच कर मृतकों के परिजनों से मुलाकात की उन्होंने परिजनों को आश्वासन दिया कि आरोपी जल्द सलाखों के पीछे होंगे। एसपी एचपी जनार्दनन ने प्रेसवार्ता कर बताया कि इस मामलें में 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।