February 28, 2026

NEWS TEL

NEWS

पत्नी से अनबन होने के बाद युवक ने ससुराल में लगाया फाँसी

1 min read

सरायकेला : सरायकेला- खरसावां जिला के आदित्यपुर थाना अंतर्गत मांझी टोला चांदनी चौक के समीप एक 35 वर्षीय विवाहित युवक ने अपने ससुराल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक का नाम गौरव वर्मा बताया जा रहा है. उधर मामले की जानकारी मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि मृतक काफी मिलनसार प्रवृत्ति का युवक था मगर पिछले साल कोरोना त्रासदी के कारण अच्छी खासी नौकरी छूट गई, जिससे वह डिप्रेशन में चल रहा था। मृतक के भाई ने बताया कि मृतक का इलाज चल रहा था नौकरी छूट जाने की वजह से वह डिप्रेशन में चला गया था। कल शाम को पत्नी के साथ हल्की नोकझोंक हुई और उसने आत्महत्या कर ली मृतक की एक बेटी भी है। पुलिस ने मृतक के इलाज से संबंधित दवाइयों के रैपर भी बरामद किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.