पूर्व विधायक कुणाल षडंगी द्वारा जरूरतमंदों में कंबल वितरण का दौर जारी ,मानगो के संकोसाई रामनगर में 100 जरूरतमंदों में कंबल वितरित
1 min read
जमशेदपुर : कोरोना की तीसरी लहर दस्तक दे चुकी है, सभी सरकारी गाइडलाइन का पालन करते हुए आज पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी के सौजन्य से 100 जरूरतमंद वृद्ध-वृद्धाओं और दिव्यांगों के बीच उच्च कोटि के कंबल का वितरण पूर्व मानगो मंडल अध्यक्ष राजेश साहू के नेतृत्व में कुणाल षाड़ंगी और युवा भाजपा नेता विकास सिंह द्वारा किया गया। पिछले कई दिनों से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सरकारी व्यवस्था के तहत अब तक पर्याप्त संख्या में ज़रूरतमंदों को कंबल नहीं उपलब्ध नहीं हो पाया है। इसी को ध्यान में रखते हुए कुणाल षडंगी के सौजन्य से पूरे जिले में कार्यकर्ताओं के सहयोग से जरूरतमंदों की सूची बनाकर कम्बल का लगातार वितरण किया जा रहा है। इस अवसर पर रामनगर संकोसाई में विकास सिंह, प्रोफेसर यू पी सिंह, राजेश साहू ,छोटेलाल सिंह ,सुशीला शर्मा, दुर्गा दत्ता, होपेन, दीपक सुंडी, उमा शंकर मंडल, जितेंद्र साहू, विजय पाल, राकेश मंडल मुख्य रूप से मौजूद रहे।