February 27, 2026

NEWS TEL

NEWS

9 वीं का छात्र 3 दिनों से लापता, घरवालों को रो-रो कर बुरा हाल, लगाई प्रशासन से खोजने की गुहार

जमशेदपुर : परसुडीह थाना क्षेत्र अंर्तगत गदरा ड्राइवर कॉलोनी न्यू बस्ती के रहने वाले राजेश यादव का 15 वर्षीय पुत्र नितेश यादव जो की विवके विद्यालय का 9 वी क्लास का छात्र है। वह सफेद रंग का टीशर्ट व काला छिटदर रंग का हाफ पैंट पहना हुआ है। जो विगत 13 मार्च से लापता है। अभी तक जिसका कोई पता नहीं चल पाया है। घरवालों ने परसुडीह थाना में थाना प्रभारी को इस संबंध में लिखित देकर। अपने बच्चें को खोजने की गुहार भी लगाई है। लगभग 3 दिन हो जाने के बाद भी थाने के तरफ से किसी तरफ का ठोस जबाब नहीं मिला है। नितेश के घर वाले काफी परेशान ओर डरे हुए है। आपको बताते चले की विगत 13 मार्च को नितेश के पिता राजेश यादव ने किसी बात को लेकर अपने बेटे को डांट लगाई थी। तभी से नितेश अबतक गायब है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.