2 लाख 46 हज़ार 12 किसानों के लिए 980 करोड़ 6 लाख राज्य सरकार ने किया रिलीज
राँची: 9 लाख 2 हज़ार किसानों के कर्ज माफी के बाद अब राज्य के 19 लाख किसानों को केसीसी के माध्यम से बड़ी राहत देने की हैं तैयारी कृषि विभाग कर रही है, कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि राज्य के 19 लाख नए किसानों का आवेदन लिया जा रहा है। इन आवेदन को बैंकों को दिया जाएगा। बैंकों के लिए टारगेट सेट होगा, मंत्री बादल पत्रलेख ने राज्य के सभी बैंकों से अपील कर कहा किसानों के लिए आगे आए। साथ ही मंत्री ने सभी जिलों के उपायुक्तों को भी निर्देश दिया और कहा बैंकों से तालमेल रखे ताकि विपत्ति के समय भी हमारी सरकार किसानों के साथ खड़ी रहे। मंत्री ने कहा 2 लाख 46हज़ार 12 किसानों के लिए 980 करोड़ 6 लाख रिलीज किया गया है राज्य सरकार द्वारा।