June 16, 2025

NEWS TEL

NEWS

गूगल पर कस्टमर केयर का नंबर डालते ही बैंक खाते से उड़ गए 90 हजार….!

बिहार: साइबर क्राइम का ग्राफ दिनोंदिन बढ़ रहा है। हाल में ही साइबर ठगी दो बड़ी वारदात की एफआईआर नगर थाना में दर्ज हुई है। 25 जुलाई को साइबर ठग ने एस एनएनआर कॉलेज चमथा के प्राचार्य सह आर्यभट्ट कॉलेज ट्यूटोरियल के निदेशक अशोक कुमार सिंह अमर के खाते से 90 हजार रुपए उड़ा लिया।

इस संबंध में पीड़ित ने 20 जुलाई को नगर थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। रूपया बैंक एकाउंट से तो कट गया लेकिन टाटा स्काई रिचार्ज नहीं हुआ। जिसके बाद गूगल पर सर्च करके पे फोन के कस्टमर केयर पर कॉल किया। तभी एक अनजान नम्बर से कॉल आया और खुद को कस्टमर केयर का अधिकारी बता कर कहा कि आपके द्वारा रिचार्ज की गई राशि फंस गई है।

उसने मोबाइल पर कुछ निर्देश दिया। फिर ऐनी डेस्क एप्प डाउनलोड करवाया। उसके बाद एक मैसेज भेज कर मैसेज बॉक्स में 85123 लिखवाया। इसके बाद मेरे खाते से 85 हजार 123 रूपया कट गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.