June 16, 2025

NEWS TEL

NEWS

8.50 करोड़ की लागत से सड़क का हुआ शिलान्यास

चांडिल। बुधवार को ईंचागढ विधानसभा क्षेत्र के रांगामाटी टीकर सड़क का शिलान्यास रांची के भाजपा सांसद संजय सेठ एवं ईंचागढ के झामुमो विधायक सविता महतो ने विधिवत फीता काटकर उद्घाटन किया। विधायक ने कहा यह सड़क साढ़े आठ करोड़ की लागत से बनाई जा रही है। इसके अलावा आज कई सड़कों का शिलान्यास किया जाएगा। सांसद संजय सेठ ने कहा इस सड़क की स्थिति बहुत ही दयनीय थी। सांसद ने संवेदक को गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण करने का निर्देश दिया। इस मौके पर चांडिल के एसडीएम रंजित लोहरा, एसडीपीओ संजय कुमार सिंह, झामुमो के केंद्रीय सदस्य पप्पू वर्मा, काबलु महतो, जिप सदस्य ओमप्रकाश लायेक, संजय महतो, राहुल वर्मा, आकाश महतो सहित कई लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.