जमशेदपुर में जदयू को मिली मजबूती: 68 लोगों ने विधायक सरयू राय की मौजूदगी में ली पार्टी सदस्यता

जमशेदपुर: जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र में जनता दल (यूनाइटेड) को नई ताकत मिली है। मंगलवार को सोनारी स्थित आदर्श नगर ईस्ट के डी. पांडेय कॉलोनी में आयोजित सदस्यता ग्रहण समारोह के दौरान 68 लोगों ने विधिवत रूप से जदयू की सदस्यता ग्रहण की। यह ज्वाइनिंग विनोद सिंह के नेतृत्व में हुई, जिसमें स्थानीय लोगों ने पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर संगठन में शामिल होने का निर्णय लिया।

इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक सरयू राय ने सभी नवगठित सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि इनकी भागीदारी से पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी। उन्होंने सुझाव दिया कि ये सभी सदस्य एक समिति का गठन करें और क्षेत्र की जनसमस्याओं के समाधान के लिए संगठित तरीके से काम करें।

क्षेत्र का विकास ही इनकी सदस्यता का वास्तविक उद्देश्य सिद्ध करेगा।समारोह में जदयू महानगर अध्यक्ष अजय कुमार सहित पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे। इनमें नीरज सिंह, अमृता मिश्रा, मुकुल मिश्रा, कुलविंदर सिंह पन्नू, मुन्ना सिंह, विजय सिंह, अशोक सिंह, उषा यादव और संजीव सिंह प्रमुख रूप से शामिल रहे। समारोह में सभी ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए पार्टी के संगठनात्मक विस्तार पर जोर दिया।