यूपी रोडवेज में 5000 महिला कंडक्टर की भर्ती, 17 अप्रैल तक चलेंगे रोजगार मेले, नियुक्ति होगी होमटाउन में
1 min read
एजुकेशन डेस्क:उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) ने महिलाओं के लिए एक सुनहरा अवसर दिया है। निगम संविदा आधार पर 5000 महिला कंडक्टरों की भर्ती कर रहा है। इस विशेष पहल के अंतर्गत महिलाओं को उनके ही होमटाउन में नियुक्ति दी जाएगी, जिससे वे अपने परिवार के पास रहकर सुरक्षित माहौल में कार्य कर सकेंगी।

यह भर्ती अभियान 8 अप्रैल 2025 से शुरू होकर 17 अप्रैल तक चलेगा। इस दौरान गाजियाबाद, अलीगढ़, वाराणसी, लखनऊ, नोएडा जैसे प्रमुख जिलों में रोजगार मेलों का आयोजन किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार इन मेलों में जाकर आवेदन कर सकते हैं या परिवहन निगम की आधिकारिक वेबसाइट upsrtc.com के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन भी किया जा सकता है।

चयनित महिलाओं की ट्रेनिंग की पूरी लागत उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा वहन की जाएगी। इसका उद्देश्य महिलाओं को स्किल्स सिखाकर आत्मनिर्भर बनाना है। यह पहल राज्य सरकार की महिला सशक्तिकरण और रोजगार बढ़ाने की दिशा में एक अहम कदम है।