June 15, 2025

NEWS TEL

NEWS

दिल्ली में गोदाम की दीवार गिरने से 5 लोगो की मौत; कई मलबे में दबे !

5 dead as warehouse wall collapses in Delhi; Many are buried under the rubble.

न्यूज़ टेल डेस्क : दिल्ली के अलीपुर इलाके में शुक्रवार को एक निर्माणाधीन गोदाम की दीवार गिरी गई। हादसे में अब तक 5 लोगों की मौत हो गई। वहीं, मलबे में कई मजदूरों के फंसे होने की आंशका है। मौके पर पुलिस और फायर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई है और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि अब तक 10 लोगों को मलबे से निकाला गया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इनमें से 2 लोगों की हालात गंभीर बताई जा रही है। इस हादसे में करीब 25 लोगों के फंसे होने की आशंका है।

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने हादसे के बाद ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, ‘अलीपुर में दुखद हादसा हुआ। जिला प्रशासन राहत और बचाव के काम में जुटा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.