February 27, 2026

NEWS TEL

NEWS

दिल्ली से चला 5.50 किलो का पार्सल पैकेट मानगो ग्राहक के घर पहुँचते ही बना 1.50 किलो का, भाजपा नेता ने भुक्तभोगी परिवार संग दर्ज कराया मुकदमा

1 min read

जमशेदपुर : दिल्ली से चली बनारसी साड़ी मानगो पहुंचते ही हो गया घर पोछने का कपड़ा। भुक्तभोगी गंगा प्रसाद सिंह के साथ भाजपा नेता विकास सिंह ने मानगों पोस्ट ऑफिस में किया प्रदर्शन एवं मानगो थाने में दर्ज करवाया मुकदमा। विकास सिंह ने कहा अब लोग किसके ऊपर करेंगे भरोसा सरकारी पोस्ट ऑफिस में 5 किलो 500 ग्राम का पैकेट हुआ 1 किलो 200 ग्राम। मानगो सुभाष कॉलोनी के रहने वाले गंगा प्रसाद सिंह के बेटे की शादी अगले माह होना तय हुआ है गंगा प्रसाद सिंह की बेटी दिल्ली में रहती है दिल्ली में उनकी बेटी ने अपने भाई के विवाह के लिए पांच कीमती बनारसी साड़ी जिसका लागत लगभग ₹20000 है खरीदा। बेटी के घर में तय हुआ कि हम लोग प्राइवेट कुरियर के ऊपर भरोसा नहीं करेंगे समान कीमती है इसलिए हम लोग इसे इंडियन पोस्ट ऑफिस के माध्यम से मानगो। जमशेदपुर भेजेंगे। गंगा प्रसाद सिंह की बेटी और दामाद ने दिल्ली के पोस्ट ऑफिस से 5 किलो 500 ग्राम का पैकेट जमशेदपुर के लिए सरकारी राशि जमा कर भेजा।

पूरा परिवार उस पार्सल का ट्रैकिंग ऑनलाइन कर रहा था। जब मानगो पोस्ट ऑफिस में पैकेट पहुंचा तो गंगा प्रसाद सिंह बार-बार पोस्टमैन को पैकेट घर में डिलीवरी करने की बात कर रहे थे तीन दिन तक जब पोस्टमैन घर में पैकेट डिलीवरी नहीं किया तो स्वयं गंगा प्रसाद सिंह पोस्ट ऑफिस जाकर पैकेट को प्राप्त किया।

5 किलो 500 ग्राम का पैकेट 1 किलो 200 ग्राम का हो गया जब घर जाकर पैकेट खोला गया तो उसमें बनारसी साड़ियां गायब थी उसके बदले रद्दी फटे पुराने घर पोछा लगाने वाला कपड़ा पैकेट में भरा हुआ था। गंगा प्रसाद सिंह मानगो पोस्ट ऑफिस में जाकर जब मामले की जानकारी दिया तो मौके में मौजूद पोस्टमास्टर ने कहा कि यहां कोई सुनवाई नहीं होगी आप जाकर ऑनलाइन कंप्लेंन दर्ज कराइए और उनके साथ बदसलूकी करते हुए उन्हें पोस्ट ऑफिस से बाहर कर दिया गया।

गंगा प्रसाद सिंह ने पूरे मामले की जानकारी भाजपा नेता विकास सिंह को दिया भाजपा नेता विकास सिंह ने कहा कि चोरी और सीनाजोरी दोनों एक साथ नहीं चलेगी विकास सिंह दलबल के साथ मानगो पोस्ट ऑफिस पहुंचे पहुंच करा स्थानीय थाने को भी वहां बुलाया। आश्चर्यजनक कर देने वाली बात यह थी कि आज पोस्ट मास्टर और पोस्टमैन दोनों ऑफिस से नदारद थे दोनों आज ऑफिस नहीं आए थे हंगामा जब बढ़ने लगा भारत सरकार को बदनाम ना करने का हवाला देकर भाजपा नेता विकास सिंह ने साथियों के साथ जब नारा लगाया तब पोस्ट ऑफिस में मौजूद बड़ा बाबू बाहर आए और मामले की गंभीरता को समझा विकास सिंह ने गंगा प्रसाद सिंह के साथ जाकर मानगो थाना में पोस्ट मास्टर और पोस्टमैन के ऊपर हेरा फेरी का मुकदमा दर्ज करवाया।

विकास सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार की इकाई को बदनाम करके प्राइवेट सेक्टर के कुरियर को बढ़ावा देने का कार्य पोस्ट ऑफिस में काम कर रहे कुछ लोगों के द्वारा किया जा रहा है पूरे मामले की जानकारी दूरसंचार मंत्री श्री अश्वनी वैष्णव जी को दी जाएगी और ऐसी गलत हरकत करने वाले को बख्शा नहीं जाएगा। मानगो पोस्ट ऑफिस में शिकायत दर्ज करने में मुख्य रूप से विकास सिंह, गंगा प्रसाद सिंह, अशोक सिंह चौहान, प्रोफेसर यूपी सिंह, अशोक गौड, छोटेलाल सिंह, गोविंद राव, अजय लोहार ,जीतू गुप्ता, प्रिंस सिंह, मनोज ओझा, राम सिंह कुशवाहा, प्यारे लाल शाह, सुदीपा गौतम मुख्य रूप से शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.