झारखंड में 4375 हुए स्वास्थ्य, 1345 नए कोरोना पॉजिटिव, 37 की मौत
राजधानी रांची में 609 हुए स्वास्थ्य, 159 नए संक्रमित,12 की मौत…..
राँची: झारखंड में बीते 24 घंटों में 1345 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं जबकि 4375 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। वही 37 कोरोना संक्रमित मरीजों की जान चली गई है। जिसमें अकेले राजधानी रांची से 12 मरीजों की मौत हो गई है, इसके अलावा पूर्वी सिंहभूम से 9, बोकारो और हजारीबाग से 3 – 3, देवघर और धनबाद से 2 – 2, गढ़वा पलामू रामगढ़ साहिबगंज सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम में 1 – 1 मरीजों की मौत हो गई।

राज्य भर में नए मिले संक्रमितों में सबसे अधिक पूर्वी सिंहभूम में 172, इसके अलावा बोकारो में 81, चतरा में 15, देवघर में 64, धनबाद में 94, दुमका में 12, गढ़वा में 40, गिरिडीह में 60, गोड्डा में 12, गुमला में 66, हजारीबाग में 73, जामताड़ा में 15, खूंटी में 47, कोडरमा में 33, लातेहार में 61, लोहरदगा में 28, पाकुड़ में 6, पलामू में 57, रामगढ़ में 28, रांची में 159, साहिबगंज में 22, सरायकेला में 33, सिमडेगा में 83 और पश्चिम सिंहभूम में 84 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है।
झारखंड स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक राज्य में अब तक कोरोना टेस्ट के लिए 8112752 लोगों के सैंपल लिए गए हैं इनमें से 8100704 सैंपल की जांच हुई है जिसमें 7770287 नेगेटिव मिले, वहीं अब तक 330417 संक्रमित मिल चुके हैं जबकि 306080 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं अब तक 4838 लोगों की मौत हो चुकी है इस समय कुल एक्टिव केस 19499 हैं।