झारखंड में 4117 हुए स्वास्थ्य,2151 नए कोरोना पॉजिटिव, 46 की मौत
राजधानी रांची में 329 हुए स्वास्थ्य, 257 नए संक्रमित,11 की मौत.
राँची: राज्य में कोरोना महामारी की दूसरी लहर अब कमजोर पढ़ती हुई नजर आ रही है, नए संक्रमितों की अपेक्षा स्वस्थ होने वालों की संख्या में बढ़ोतरी से लगातार एक्टिव केस में कमी हो रही है। झारखंड में बीते 24 घंटों में 2151 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं जबकि 4117 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। वही 46 कोरोना संक्रमित मरीजों की जान चली गई है। जिसमें अकेले पूर्वी सिंहभूम से सर्वाधिक 14 मरीजों की मौत हो गई है, इसके अलावा रांची से 11, बोकारो से 5, लोहरदगा से 3, धनबाद हजारीबाग और सिमडेगा से 2 – 2, चतरा देवघर गोड्डा जामताड़ा खूंटी सरायकेला और पश्चिमी सिंहभूम से 1 – 1 मरीजों की मौत हो गई।

राज्य भर में नए मिले संक्रमितों में सबसे अधिक पूर्वी सिंहभूम में 341, इसके अलावा बोकारो में 166, चतरा में 91, देवघर में 69, धनबाद में 121, दुमका में 11, गढ़वा में 118, गिरिडीह में 56, गोड्डा में 20, गुमला में 114, हजारीबाग में 106, जामताड़ा में 22, खूंटी में 55, कोडरमा में 116, लातेहार में 117, लोहरदगा में 47, पाकुड़ में 3, पलामू में 73, रामगढ़ में 60, रांची में 257, साहिबगंज में 23, सरायकेला में 35, सिमडेगा में 37 और पश्चिम सिंहभूम में 93 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है।
झारखंड स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक राज्य में अब तक कोरोना टेस्ट के लिए 8009489 लोगों के सैंपल लिए गए हैं इनमें से 7998874 सैंपल की जांच हुई है जिसमें 7671839 नेगेटिव मिले, वहीं अब तक 327035 संक्रमित मिल चुके हैं जबकि 297776 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं अब तक 4760 लोगों की मौत हो चुकी है इस समय कुल एक्टिव केस 24499 हैं।