November 4, 2025

NEWS TEL

NEWS

झारखंड में 3155 हुए स्वास्थ्य, 1247 नए कोरोना पॉजिटिव, 20 की मौत,15641 पर पहुंचा एक्टिव केस

राजधानी रांची में 484 हुए स्वास्थ्य, 237 नए संक्रमित, 3 की मौत.

राँची: झारखंड में बीते 24 घंटों में 1247 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं जबकि 3155 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। वही 20 कोरोना संक्रमित मरीजों की जान चली गई है। जिसमें अकेले पूर्वी सिंहभूम से 4 मरीजों की मौत हो गई है, इसके अलावा रांची से 3, बोकारो हजारीबाग जामताड़ा और रामगढ़ से 2 – 2, धनबाद खूंटी लोहरदगा सरायकेला और पश्चिमी सिंहभूम से 1 – 1 मरीजों की मौत हो गई।

राज्य भर में नए मिले संक्रमितों में सबसे अधिक राजधानी रांची में 237, इसके अलावा बोकारो में 60, चतरा में 10, देवघर में 41, धनबाद में 43, दुमका में 9, पूर्वी सिंहभूम में 108, गढ़वा में 28, गिरिडीह में 48, गोड्डा में 22, गुमला में 63, हजारीबाग में 103, जामताड़ा में 20, खूंटी में 32, कोडरमा में 42, लातेहार में 44, लोहरदगा में 52, पाकुड़ में 6, पलामू में 66, रामगढ़ में 73, साहिबगंज में 9, सरायकेला में 28, सिमडेगा में 40 और पश्चिम सिंहभूम में 63 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है।

झारखंड स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक राज्य में अब तक कोरोना टेस्ट के लिए 8219028 लोगों के सैंपल लिए गए हैं इनमें से 8207364 सैंपल की जांच हुई है जिसमें 7874306 नेगेटिव मिले, वहीं अब तक 333058 संक्रमित मिल चुके हैं जबकि 312526 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं अब तक 4891 लोगों की मौत हो चुकी है इस समय कुल एक्टिव केस 15641 हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.