September 17, 2025

NEWS TEL

NEWS

झारखंड में 2925 नए कोरोना पॉजिटिव, 4859 हुए स्वास्थ्य, 62 की मौत

राजधानी रांची में 20 की मौत, 289 नए संक्रमित,330 हुए स्वास्थ्य…..

राँची: राज्य में कोरोना संक्रमण से स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है जिस कारण राज्य में कोरोना के एक्टिव केस में कमी देखी जा रही है। झारखंड में बीते 24 घंटों में 2925 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं जबकि 4859 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। वही 62 कोरोना संक्रमित मरीजों की जान चली गई है। जिसमें अकेले राँची से सर्वाधिक 20 मरीजों की मौत हो गई है, इसके अलावा पूर्वी सिंहभूम में 17, बोकारो में 6, गढ़वा खूंटी और सिमडेगा में 3 – 3, जामताड़ा और पलामू में 2 – 2, देवघर हजारीबाग कोडरमा लोहरदगा रामगढ़ और पश्चिमी सिंहभूम में 1 – 1 मरीजों की मौत हो गई।

राज्य भर में नए मिले संक्रमितों में सबसे अधिक पूर्वी सिंहभूम में 784, इसके अलावा बोकारो में 198, चतरा में 48, देवघर में 37, धनबाद में 241, दुमका में 9, गढ़वा में 61, गिरिडीह में 58, गोड्डा में 33, गुमला में 94, हजारीबाग में 170, जामताड़ा में 29, खूंटी में 71, कोडरमा में 96, लातेहार में 78, लोहरदगा में 71, पाकुड़ में 7, पलामू में 102, रामगढ़ में 104, रांची में 289, साहिबगंज में 37, सरायकेला में 44, सिमडेगा में 70 और पश्चिम सिंहभूम में 194 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है।

झारखंड स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक राज्य में अब तक कोरोना टेस्ट के लिए 7854124 लोगों के सैंपल लिए गए हैं इनमें से 7845253 सैंपल की जांच हुई है जिसमें 7524319 नेगेटिव मिले, वहीं अब तक 320934 संक्रमित मिल चुके हैं जबकि 284805 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं अब तक 4601 लोगों की मौत हो चुकी है इस समय कुल एक्टिव केस 31528 हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.