October 16, 2025

NEWS TEL

NEWS

जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति ने वरीय पुलिस अधीक्षक का किया स्वागत।

न्यूज टेल डेस्क: जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति के प्रतिनिधि मंडल ने हाल ही में नियुक्त वरीय पुलिस अधीक्षक श्री पीयूष पांडे का शाॅल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस सौजन्य मुलाकात के दौरान समिति ने दुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की और आयोजन की रुपरेखा से उन्हें अवगत कराया। महासचिव आशुतोष सिंह ने बताया कि इस वर्ष दुर्गा पूजा सितंबर माह में ही आयोजित होगी, जिसके चलते तैयारियों की शुरुआत समय से करनी होगी।

दुर्गा पूजा तैयारियों पर विस्तृत चर्चा, प्रशासन से सहयोग की अपेक्षा।समिति ने पूजा के दौरान आने वाली संभावित समस्याओं और उनके समाधान को लेकर भी वरीय पुलिस अधीक्षक से चर्चा की। समिति ने बताया कि शहर में सुचारू एवं सुरक्षित आयोजन के लिए प्रशासनिक सहयोग बेहद जरूरी है। श्री पीयूष पांडे ने आश्वासन दिया कि जिला प्रशासन इस वर्ष पहले से बेहतर व्यवस्थाएं उपलब्ध कराएगा और समितियों से समन्वय बनाकर पर्व को सफलतापूर्वक संपन्न कराएगा।

प्रतिनिधि मंडल में शामिल रहे समिति के कई प्रमुख पदाधिकारी। इस प्रतिनिधि मंडल में समिति के कार्यकारी अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, महासचिव आशुतोष सिंह, उपाध्यक्ष परमात्मा मिश्रा, धर्मेंद्र प्रसाद, नंदलाल सिंह, भीष्म सिंह, प्रमोद तिवारी, शंभू मुखी, अशोक सिन्हा, नंद जी सिंह, विजय वर्धा और राघवेंद्र मिश्रा सहित कई प्रमुख सदस्य उपस्थित थे। सभी ने प्रशासन से बेहतर तालमेल और समन्वय के साथ दुर्गा पूजा आयोजन को सफल बनाने की प्रतिबद्धता जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.